कम हो रहे ऑलराउंडर पर कैलिस ने जताई चिंता, कारण भी बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 6, 2023, 05:39 PM IST

वर्तमान क्रिकेट में लगातार कम हो रहे ऑलराउंडर को लेकर जैक कैलिस ने चिंता जताई है। उन्होंने इसके पीछे कारण भी बताया है। कैलिस ने कहा कि अब इतना ज्यादा क्रिकेट हो रहा है कि ऑलराउंडर आने कम हो गए हैं। उनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के चुनिंदा ऑलराउंडर्स में होती है।

दिग्गज हरफनमौलाओं की सूची में शामिल जाक कैलिस ने कहा है कि ‘सभी प्रारूपों में काफी अधिक क्रिकेट’ के कारण आधुनिक क्रिकेट, विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में स्तरीय ऑलराउंडर की कमी हो गई है। सर गारफील्ड सोबर्स (8032 रन और 235 विकेट) को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माना जाता है जबकि इसमें कोई संदेह नहीं कि कैलिस (25 हजार से अधिक रन और 235 विकेट) आधुनिक युग के महान ऑलराउंडर में से एक हैं।

Jacques Kallis

जैक कैलिस (साभार-ICC)

क्रिकेट जगत ने 1980 के दशक में इमरान खान, रिचर्ड हैडली, इयान बॉथम और कपिल देव के रूप में चार महान ऑलराउंडर देखे जबकि नई सदी में कैलिस और एंड्रयू फ्लिंटॉफ का जलवा देखने को मिला।

End of Feed