चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, चोट के कारण हुआ बाहर हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले चोट का सिलसिला थम नहीं रहा है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के बाद अब इंग्लैंड की टीम को भी बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर जैकब बैथल चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं जिससे 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में टीम की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ रविवार को यहां दूसरे वनडे में चार विकेट से हार के बाद इसकी पुष्टि की।

Jacob Bethell

जैकब बैथल (साभार-ICC)

बटलर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे पूरा यकीन है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएगा। यह उसके लिए वास्तव में निराशाजनक है क्योंकि पहले वनडे में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए यह निराशाजनक है कि उसे चोट के कारण बाहर होना पड़ रहा है।’’

End of Feed