क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैड ने टॉस जीता, लिया यह फैसला

NZ vs SA ODI Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Mitchell Santner vs Temba Bavuma: ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को अपने पहले मुकाबले में जीत मिली थी। इस मुकाबले में मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड और टेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम उतरेगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, न्यूजीलैड या दक्षिण अफ्रीका। (फोटो: AP)

Photo : AP

Who Won The Toss Today, New Zealand vs South Africa ODI Match Toss Live: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में तीन टीमों के बीच ट्राई सीरीज मुकाबला खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 78 रन से पटखनी दी थी। इस मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया था। पाकिस्तान के फखर जमान ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर एक बार फिर नजर रहने वाली है।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका टॉस टाइम (New Zealand vs South Africa ODI Match Toss Time)

- 9.30 AM

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला कहां खेला जाएगा (New Zealand vs South Africa ODI Match Venue)

- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (New Zealand vs South Africa ODI Match On Tv)

- टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (New Zealand vs South Africa ODI Match Live Streaming)

- लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर की जाएगी।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (New Zealand Playing-11)

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मिहलाली मपोंगवाना, सेनुरन मुथुसामी, ईथन बॉश, जूनियर डाला, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 (South Africa Playing-11)

विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, बेन सियर्स, विलियम ओरोर्के।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squad)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलयम ओ'रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।

दक्षिण अफ्रीका का स्कॉड (South Africa Squad)

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोर्जी, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वान डेर डुसेन।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article