IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे टाई होने के बाद भड़के कप्तान रोहित शर्मा, कहा-ये हार...

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हो गया। भारतीय टीम जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। आखिरी 14 गेंद में जीत के लिए एक रन टीम इंडिया नहीं बना सकी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाई हुआ भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला
  • जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य हासिल करने से चूकी टीम इंडिया
  • 15 गेंद में जीत के लिए 1 रन नहीं बना पाई भारतीय टीम

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत रोमांचक अंदाज में हुई। सीरीज का पहला मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 230 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। इसके जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने 75 रन के स्कोर पहला विकेट गंवाया लेकिन पूरी टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर ढेर हो गई। 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर दोनों टीमों की स्कोर बराबर हो गया था लेकिन अगली दो गेंद पर शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को एलबीडब्लू करके कप्तान चरिथ असलंका ने श्रीलंका को हार से बचाकर मुकाबला टाई करा दिया।

India vs Sri Lanka

भारत बनाम श्रीलंका

14 गेंद में एक रन नहीं बना पाना है निराशाजनक

मुकाबला टाई होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि वो 14 गेंद में जीत के लिए एख रन नहीं बना पाने से निराश हैं। उन्होंनें 230 रन के स्कोर को जीत हासिल करने योग्य बताते हुए कहा, हर स्कोर हासिल करने लायक होता है लेकिन उसे हासिल करने के लिए आपको अच्छी बल्लेबाजी करनी पड़ती है। हमने मैच में टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन लगातार लय कायम नहीं रख सके।

End of Feed