VIDEO: बाबा बैद्यनाथ की शरण में ईशान किशन, शानदार रहा है 2026 का साल

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शुक्रवार को देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने टीम इंडिया की कामयाबी और अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शुक्रवार को झारखंड, देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने फौजदारी बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। वीडियो में किशन के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने और वहां पूजा-अर्चना करने की खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने यहां पहुंचकर भगवान भोले नाथ से टीम इंडिया की कामयाबी और अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

ishan kishan visited the Baba Baidyanath temple

ईशान किशन (साभार-PTI, X)

शानदार रहा है 2026 का साल

दो साल से ज्यादा समय तक टीम से बाहर रहने के बाद जबसे ईशान किशन ने टीम इंडिया में वापसी की है, उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। लगातार अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह बहुत बड़ी राहत की खबर है।

2026 के सबसे सफल बल्लेबाज

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उनके लिए यह साल शानदार रहा है। वह इस साल इस फॉर्मेट में सबसे सफल रहे हैं। किशन ने 37 मैच की 37 पारी में 35.88 की औसत और 171.58 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 1220 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। किशन का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 103 रन रहा है। बीते डेढ़ साल में टीम इंडिया के भीतर लगातार उनका कद बढ़ा है।

लीडरशिप भूमिका में भी रहे किशन

मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर ईशान किशन को लीडरशिप की भूमिका भी मिली। किशन को बाकी बचे दो वनडे मैच में जब शुभमन गिल टेस्ट की तैयारी करने के लिए चले गए थे और श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई थी, उस वक्त उन्हें टीम का उप-कप्तान चुना गया था। पिछले कुछ वक्त में उन्होंने टीम इंडिया के भीतर खासतौर से व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना कद बढ़ाया है।

End Article
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। क...

End of Feed