बर्थडे बॉय इशान पहुंचे भगवान की शरण में, 8 महीने से क्रिकेट के मैदान से हैं दूर

Happy Birthday Ishan Kishan: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। 18 जुलाई को वे 26 साल के हो गए। इस मौके पर इशान भगवान की शरण में पहुंचे है।

Happy Birthday Ishan Kishan: क्रिकेट के मैदान से लंबे समय दूर चल रहे भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन एक बार फिर चर्चा में हैं। इशान किशन 18 जुलाई को 26 साल के हो गए। इस मौके पर वे शिरडी के साईं मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की, जिसमें पहले फोटो में वे श्री समाधि मंदिर के सामने नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में वे भगवान के सामने माथा टेकते नजर आए। किशन की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। इससे पहले इशान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए थे, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

ishan kishan, ishan kishan Records, ishan kishan Happy Birthday, ishan kishan birthday, ishan kishan shirdi, ishan kishan india comeback, ishan kishan team india, ishan kishan instagram, ishan kishan bcci, ishan kishan vs bcci,

इशान किशन। (फोटो- Ishan kishan Instagram)

नवंबर 2023 के बाद से टीम से बाहर हैं इशान

26 साल के इशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनको जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने आखिरी बार 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में भारत के लिए खेला था। उन्होंने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा था और तब से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। किशन को 2023-24 सत्र के लिए टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया था।

End of Feed