इंग्लैंड के खिलाफ आगे के मैचों में कैसे जीत सकती है इंडिया, ईशान किशन ने बताई रणनीति

Ishan Kishan: भारत अपने पिछले चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था जबकि दूसरे मैच में वह चार विकेट से हार गया था।

Ishan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का मानना है कि भारत को इंग्लैंड की परिस्थितियों में बेहतर तरीके से ढलना होगा और बीच के ओवरों में धीमी गति से बल्लेबाजी करने की समस्या से निजात पाना होगा जिसके कारण उसे यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत अपने पिछले चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था जबकि दूसरे मैच में वह चार विकेट से हार गया था। इस मैच में भारतीय टीम बीच के ओवरों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाई थी।

Ishan Kishan BCCI

ईशान किशन (फोटो साभार- BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए क्या करना होगा

किशन ने पत्रकारों से कहा, ’’बिल्कुल उनके पास गेंदबाजी के सबसे अच्छे विकल्प होंगे। उन्हें परिस्थितियों की बेहतर समझ होगी। लेकिन हम भी सुधार की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ’’हम सभी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके खिलाड़ी हमारे खिलाफ क्या कर रहे हैं क्योंकि उनके पास ज्यादा जानकारी है। हमें यह समझना होगा कि हम एक टीम के रूप में 20 अतिरिक्त रन कहां बना सकते हैं। हम इस पर बात करेंगे और आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’’ इंग्लैंड की पारी का 17वां ओवर निर्णायक साबित हुआ क्योंकि भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने दो नो-बॉल से शुरुआत की और जैकब बेथेल (46 गेंदों पर 76 रन नाबाद) ने तीन गगनचुंबी छक्के लगाए जिससे मेजबान टीम ने एक ओवर शेष रहते 191 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

End of Feed