BCCI Annual Contract: इन दो खिलाड़ियों पर चला BCCI का चाबुक, सालाना कांट्रैक्ट से हुए बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2024, 07:27 PM IST

BCCI Annual Contract: बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए सालाना कांट्रैक्ट में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया गया। दोनों खिलाड़ी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी खेलने से मना कर दिया।

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को रणजी ट्रॉफी में खेलने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों का पालन नहीं करने के बाद बुधवार को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को बीसीसीआई अनुबंध के शीर्ष वर्ग (ए प्लस) में रखा गया है।

Ishan Kishan And Shreyas Iyer

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर (साभार-BCCI)

छह क्रिकेटरों को ए वर्ग में रखा गया है जिनमें रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या शामिल हैं।

End of Feed