BCCI Contract: अय्यर और किशन को अनुबंध ना मिलने से नाराज हुए इरफान पठान, कुछ ऐसा कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 29, 2024, 02:02 PM IST

Irfan Pathan on BCCI Contracts Neglection of Shreyas Iyer And Ishan Kishan: पूर्व भारतीय पेसर और मौजूदा समय में कमेंटेटर इरफान पठान ने रणजी ट्रॉफी खेलने के आदेश का पालन नहीं करने पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध नहीं दिये जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों के लिये यह मानदंड नहीं था।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाराज हुए पूर्व भारतीय पेसर इरफान पठान
  • इशान किशन और श्रेयस अय्यर को BCCI अनुबंध ना मिलने से खफा
  • इरफान पठान ने जाहिर किया अपना गुस्सा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) ने रणजी ट्रॉफी खेलने के आदेश का पालन नहीं करने पर ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध (BCCI Central Contract) नहीं दिये जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों के लिये यह मानदंड नहीं था।

Irfan Pathan Upset With Shreyas Iyer And Ishan Kishan Not Getting BCCI Contracts

इरफान पठान (Credit-X)

बीसीसीआई ने बुधवार को ईशान और श्रेयस के केंद्रीय अनुबंध रद्द कर दिये जबकि 2018 से एक भी टेस्ट नहीं खेले पंड्या को ग्रेड ‘ए ’ का अनुबंध दिया गया ।इरफान ने एक्स पर लिखा ,‘‘ अगर हार्दिक जैसे खिलाड़ी लाल गेंद का क्रिकेट नहीं खेलना चाहते तो क्या उन्हें और उनके जैसे दूसरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने पर सफेद गेंद का घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिये ।’’

End of Feed