ईरानी ट्रॉफी: युवा गेंदबाजों के कहर के सामने ढेर हुआ सौराष्ट्र, शेष भारत मजबूत की पकड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 07:44 PM IST

युवा तेज गेंदबाजों की तिकड़ी की बदौलत शेष भारत ने सौराष्ट्र के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी के पहले ही दिन बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

राजकोट: युवा तेज गेंदबाजों के कहर के सामने पिछली बार की रणजी चैंपियन सौराष्ट्र की टीम शेष भारत के खिलाफ इरानी ट्रॉफी के पहले ही दिन 98 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद कप्तान हनुमा विहारी की अर्धशतकीय और सरफराज खान की शतकीय पारी की बदौलत अपनी पकड़ भी मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक शेष भारत ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं और 107 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हनुमा विहारी 62 और सरफराज खान 125(126) रन बनाकर नाबाद हैं।

Umran-Malik

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम की शुरुआत खराब रही। 5 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। मुकेश कुमार ने हार्विक देसाई(0), चिराग जानी(0), स्नेल पटेल(4) को चलता कर दिया। वहीं चेतेश्वर पुजारा 1(4) कुलदीप सेन की गेंद पर कैच दे बैठे। 10.2 ओवर में 34 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

End of Feed