राजकोट: भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में भी नाकाम रहे लेकिन कप्तान जयदेव उनादकट की अगुवाई में निचले मध्यक्रम के चार बल्लेबाजों के अर्धशतकों की मदद से सौराष्ट्र खराब शुरुआत से उबरकर शेष भारत के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां वापसी करने में सफल रहा। सौराष्ट्र का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 87 रन था और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन शेल्डन जैकसन (71), अर्पित वासवदा (55), प्रेरक मांकड़ (72) और उनादकट (नाबाद 78) के अर्धशतकों की मदद से उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 368 रन बनाकर 92 रन की बढ़त हासिल कर ली।
Irani Trophy 2022: फिर खामोश रहा पुजारा का बल्ला, पुछल्ले बल्लेबाजों ने बचाई सौराष्ट्र की लाज
- Agency by: Agency
- Updated Oct 3, 2022, 08:45 PM IST
Saurashtra vs Rest of India in Irani Trophy 2022: अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ईरानी कप 2022 में शेष भारत के खिलाफ फिर बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने दूसरी पारी में भी एक रन ही बनाया। हालांकि, पुछल्ले बल्लेबाजों ने पिच पर टिककर सौराष्ट्र की लाज बचाने में अहम भूमिका निभाई।
End of Feed
