बच्चों के लिए कुछ ऐसा कर रहे हैं रिंकू सिंह, जीत लेंगे फैंस का दिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 2, 2023, 10:47 PM IST

आईपीएल 2023 में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। पहली बार उनका चयन टीम इंडिया में आयरलैंड दौरे के लिए हुआ है, लेकिन वह अपने लोगों के लिए कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार पांच छक्कों के साथ जीतकर दिलाकर सुर्खियां बटोरने वाले रिंकू सिंह आयरलैंड के आगामी दौरे और हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की ओर से छाप छोड़ने को तैयार हैं। टीम इंडिया में मौका मिलने पर रिंकू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा ‘‘हमारा काम सिर्फ रन बनाना है। मैच मिलेगा तो अच्छा करेंगे। मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं। ऊपरवाला बस देख ले। अपने हाथ में तो सिर्फ मेहनत है। मेहनत करते रहेंगे, देखते हैं क्या होता है।’’

rinku singh

रिंकू सिंह (साभार-Instagram)

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ज्यादा नहीं सोचता। मैं वर्तमान में जीना पसंद करता हूं। उम्मीद करता हूं कि भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा। कड़ी मेहनत करना मेरे हाथ में है और मैं ऐसा करता रहूंगा, फिर देखते हैं क्या होता है।’’ किशोरावस्था के दौरान अपने भाइयों और पिता खानचंद के साथ घरों और होटलों में एलपीजी सिलेंडर देने वाले रिंकू ने कहा, ‘‘बेशक मेरे माता-पिता, भाई, मेरे बचपन के कोच (मसूद अमीनी), सभी खुश हैं। यह हमारा सामूहिक सपना था।’’

End of Feed