IPL Orange Cap 2026: वैभन बने आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप विनर, यहां देखें कब-किसने जीता है यह अवॉर्ड

IPL Orange Cap Winner in History (आईपीएल में सबसे ज़्यादा ऑरेंज कैप किस खिलाडी के पास है): आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कर लिया। वैभव ने यह उपलब्धि विराट, फिल सॉल्ट और गिल जैसे बल्लेबाजों के रहते अपने नाम किया।

Ipl orange Cap Winner in History: आईपीएल 2026 के सबसे ट्रेंडिंग खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी की टक्कर केवल दो बल्लेबाजों साई सुदर्शन और शुभमन गिल से थी, लेकिन जैसे ही आरसीबी के गेंदबाजों ने इन दोनों को पावरप्ले के भीतर आउट किया, ऑरेंज कैप विनर का नाम तय हो गया। आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप का विनर और कोई नहीं बल्कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने। वैभव ने 16 मैच की 16 पारी में 48.50 की औसत और 237.31 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। इस दौरान वैभव ने 5 अर्धशतक और एक शतक जड़ा। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 103 रन रहा। 776 में 684 रन वैभव ने बाउंड्री से बनाए। वैभव ने आईपीएल 2026 में 63 चौके और 72 छक्के जड़े। इसके साथ ही वैभव ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। आईपीएल 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो नंबर दो और तीन पर गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन के नाम रहा। चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन ने 624 रन के साथ फिनिश किया। नंबर 5 पर 602 रन के साथ ईशान किशन रहे।

ipl 2026 orange cap 2026

आईपीएल ऑरेंज कैप विनर लिस्ट (साभार-X)

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड (Orange Cap 2026)

क्रमखिलाड़ीमैचरन50/100छक्के/चौके
1वैभव सूर्यवंशी167765/172/63
2शुभमन गिल 167326/133/74
3साई सुदर्शन177228/130/75
4हेनरिक क्लासेन 15624631/48
5ईशान किशन15602632/70

कैसा है ऑरेंज कैप का इतिहास

आईपीएल इतिहास की बात करें तो पहला ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के शॉन मार्श के नाम रहा था। मार्श ने 11 मैच में 616 रन बनाए थे। आखिरी बार गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 15 मैच में 759 रन बनाए थे। लेकिन वैभव ने केवल 15 साल की उम्र में इसे अपने नाम कर आईपीएल इतिहास में एक लंबी लाईन खींच दी है जिसे लंबे वक्त तक कोई नहीं मिटा पाएगा।

End of Feed