क्रिकेट

IPL में भुवनेश्वर कुमार ने रचा नया इतिहास, जसप्रीत बुमराह का तोड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी उम्दा गेंदबाजी से आईपीएल में नया इतिहास रच दिया। भुवनेश्वर ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दो विकेट लेकर भुवनेश्वर ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया। साथ ही शमी की बराबरी कर ली। भुवी ने केवल एक मामले ही नहीं, बल्कि दो मामले में शमी की बराबरी की है।

Image

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास। फोटो- IPL

मेरठ के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फाइनल तक के सफर में युवा और अनुभवी दोनों तरह के बल्लेबाजों को परेशान किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल फाइनल में भी भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने दो विकेट लेकर इतिहास रच दिया। भुवी ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। आरसीबी की तरफ से रसिख सलाम डार ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वहीं, भुवी और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले।

भुवी ने तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड

भुवी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में भुवी के कुल विकेट 28 हो गए और यह उनके आईपीएल इतिहास का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। साथ ही वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने साल 2020 में 27 विकेट चटकाए थे। भुवी ने 16 मैच में 28 विकेट लेने कमाल कर दिखाया। भुवनेश्वर कुमार ने शमी (28 विकेट) की बराबरी कर ली।

एक आईपीएल सीजन में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक विकेट

32 - हर्षल पटेल (आरसीबी, 2021)

28 - मोहम्मद शमी (जीटी, 2023)

28 - भुवनेश्वर कुमार (आरसीबी, 2026)

27 - जसप्रित बुमराह (एमआई, 2020)

27 - युजवेंद्र चहल (आरआर, 2022)

27 - मोहित शर्मा (जीटी, 2023)

पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड

इसके अलावा भुवनेश्वर ने पावर प्ले (1 से 6 ओवर) में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में शमी को बराबरी कर ली है। भुवी ने मिचेल जॉनसन और ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ दिया। उनके नाम आईपीएल के एक सीजन में पावर प्ले में 17 विकेट हैं। यह कमाल भुवी ने इसी सीजन किया। शमी ने साल 2023 में पावर प्ले में 17 विकेट चटकाए थे। इस मामले में कगिसो रबाडा पहले पायदान पर हैं। 2026 में रबाडा ने 19 विकेट चटकाए हैं।

IPL के किसी एक सीजन में 1-6 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट

19 - कगिसो रबाडा (2026)

17 - मोहम्मद शमी (2023)

17 - भुवनेश्वर कुमार (2026)

16 - मिशेल जॉनसन (2013)

16 - ट्रेंट बोल्ट (2020)

इतिहास रचने की दहलीज पर

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में तीन बार पर्पल कैप जीतने की कगार पर खड़े हैं। अगर गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज कगिसो रबाडा फाइनल मैच में विकेट लेस रहते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में तीन बार पर्पल कैप जीतने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article