IPL Match Today, 23 April 2024: आज चेन्नई और लखनऊ के बीच टक्कर, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2024 Today Match,CSK vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (21 अप्रेल 2024) को केवल एक मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में दो धुरंधर टीमें एक दूसरे से भिड़ंत होने वाली है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर पहले खिताब की तलाश में जुटी लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है।

IPL 2024 Today Match CSK vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फिलहाल लीग स्टेज का खेल जारी है। ऐसे में (23 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni), निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से होने वाली है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में होगी वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे होंगे।

CSK vs LSG VVV

सीएसके बनाम एलएसजी (फोटो- IPL/BCCI)

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 7 मैच खेले हैं और इसमें से उन्होंने केवल 4 में जीत दर्ज की है। सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा। टीम को अभी तक दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स ने मात दी है। वे इस मैच को जीतकर जीत के ट्रेक पर फिर लौटना चाहेंगे।

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का भी चेन्नई सुपर किंग्स जैसा ही हाल है। टीम ने 7 मैच खेले हैं इसमें से उन्होंने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहला मैच हारने के बाद लगातार तीन मैच जीते थे। लेकिन उन्हें इसके बाद दिल्ली और कोलकाता से लगातार दो हार मिली। हालांकि लखनऊ ने पिछले मैच में सीएसके को हरा दिया था। ऐसे में वे इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

End of Feed