IPL Match Today, 21 April 2024: आज कोलकाता-बेंगलुरु और गुजरात-पंजाब के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें दोनों मैच से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2024 Today Match, KKR vs RCB, PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (21 अप्रेल 2024) को दो रोमांचक मैच खेले जाने वाले हैं। पहले मैच में दो बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर की टक्कर पहले खिताब की तलाश में जुटी आरसीबी से होगी। वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स से भिड़ने वाले हैं।

IPL 2024 Today Match KKR vs RCB PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फिलहाल लीग स्टेज का खेल जारी है। ऐसे में (21 अप्रेल 2024) को दर्शकों को चार मजबूत टीमें मैदान पर दिखेगी। आज के मैचों में विराट कोहली (Virat Kohli) आंद्रे रसेल (Andre Russell) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( Royal Challengers Bengaluru) आमने-सामने होंगे। वहीं दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

IPL TODAY MAOT

आईपीएल में आज के मैच (फोटो- AP)

आईपीएल 2024 में कोलकाता- बेंगलुरु का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 7 मैच खेले हैं इसमें से टीम को केवल एक मुकाबले में जीत मिली है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है ऐसे में वे वापसी करना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है। टीम ने अब तक 6 में से 4 मैच जीत लिए हैं। हालांकि वे राजस्थान से हारकर रहे हैं।

End of Feed