LIVERR Vs DC Highlights: होम टीम का दबदबा बरकरार, राजस्थान की घर में लगातार दूसरी जीत

RR Vs DC Highlights: होम टीम का दबदबा बरकरार, राजस्थान की घर में लगातार दूसरी जीत
RR Vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग में होम टीम का दबदबा बरकरार है। लगाातर 9 मुकाबलों में होम टीम को जीत मिली। राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। टीम की यह लगातार दूसरी जीत है और दोनों ही जीत घर में मिली है। इसी जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स टीम 4 अंक में पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर बरकरार है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की यह लगाातर दूसरी हार है।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए और मेहमान टीम को 186 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
RCB vs KKR Live Score Update
टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 40 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रियान पराग ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा आईपीएल का पहला अर्धशतक है। इससे पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 43 रन की शानदार पारी खेली थी। पराग 84 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रवि अश्विन ने भी 29 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिक नोर्किया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना पाई। डेविड वॉर्नर ने शानदार पारी खेली, लेकिन वह अर्धशतक से एक रन दूर रह गए। वहीं, रिषभ पंत 28 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान के नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट चटकाए।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान।
RR Vs DC LIVE Score: राजस्थान की घर में दूसरी जीत
इंडियन प्रीमियर लीग में होम टीम का दबदबा बरकरार है। लगाातर 9 मुकाबलों में होम टीम को जीत मिली है। राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। टीम की यह लगातार दूसरी जीत है और दोनों ही जीत घर में मिली है। इसी जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स टीम 4 अंक में पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की यह लगाातर दूसरी हार है।
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली का स्कोर 150 के पार
दिल्ली का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 17.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। अब ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: अभिषेक भी हुए आउट
दिल्ली कैपिटल को पांचवां झटका लगा। अभिषेक पोरेल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। वे 9 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली को लगा एक और झटका
दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका लगा। टीम के कप्तान रिषभ पंत 28 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। टीम ने 13.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। अब अभिषेक पोलेर और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 के पार हो चुका है। टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।
RR Vs DC LIVE Score: वॉर्नर अर्धशतक से चूके
डेविड वॉर्नर भी आउट हो गए। वे अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर थे, तभी उनका कैच संदीप शर्मा ने लपक लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 11.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। अब रिषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म
राजस्थान के खिलाफ दिल्ली का आधा खेल खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और रिषभ पंत क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score:वॉर्नर और पंत ने की 50 रन की साझेदारी
राजस्थान के खिलाफ डेविड वॉर्नर और रिषभ पंत क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों ने 32 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली का स्कोर 100 के करीब
राजस्थान के खिलाफ दिल्ली का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। अब डेविड वॉर्नर और रिषभ पंत क्रीत पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली का स्कोर 50 के पार
राजस्थान के खिलाफ दिल्ली का स्कोर 50 के पार हो चुका है। दिल्ली ने 5.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं।
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को 3.2 ओवर में 30 रन पर पहला झटका लगा। मिचेल मार्श बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 23 रन बनाकर आउट हो गए। अब डेविड वॉर्नर और रिक्की बुई क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली की अच्छी शुरुआत
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली के खिलाड़ी आए मैदान पर
राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की टीम मैदान पर आ चुकी है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: दिल्ली को मिला विशाल ल्क्ष्य
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेहमान टीम दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए और मेहमान टीम को 186 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
RR Vs DC LIVE Score: सिर्फ एक ओवर का खेल बचा
दिल्ली के खिलाफ राजस्थान का सिर्फ एक ओवर का खेल बचा है। टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं।
RR Vs DC LIVE Score: पराग ने जड़ा अर्धशतक
दिल्ली के खिलाफ रियान पराग ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। रॉयल्स ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं।
RR Vs DC LIVE Score: अर्धशतक के करीब पराग
दिल्ली के खिलाफ लड़खड़ाई टीम राजस्थान को रियान पराग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर संभाला। वे अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं।
RR Vs DC LIVE Score: राजस्थान की टीम लड़खड़ाई
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 13.3 ओवर में 90 रन पर चौथा झटका लगा। रवि अश्विन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 29 रन पर आउट हो गए। अब रियान पराग और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: बटलर भी वापस लौटे
यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन के बाद जोस बटलर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन पर आउट हो गए। मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स ने 7.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। अब रियान पराग और रवि अश्विन क्रीज पर हैं।
RR Vs DC LIVE Score: राजस्थान को लगा दूसरा बड़ा झटका
यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान संजू सैमसन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 15 रन पर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स ने 5.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। अब जोस बटलर और रियान पराग क्रीज पर हैं।