LIVE

RCB vs DC Highlights: मिलर के सामने रोमारियो शेफर्ड का सरेंडर, दिल्ली ने घर पर रोका आरसीबी की जीत का रथ

समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 18, 2026, 19:35 IST

RCB vs DC Highlights: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को घर पर पहली हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने आखिरी ओवर तक चले इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की। मिलर ने आखिरी ओवर में 2 छक्क और एक चौका लगाया।

RCB vs DC Highlights: मिलर के सामने रोमारियो शेफर्ड का सरेंडर, दिल्ली ने घर पर रोका आरसीबी की जीत का रथ
RCB vs DC Highlights: मिलर के सामने रोमारियो शेफर्ड का सरेंडर, दिल्ली ने घर पर रोका आरसीबी की जीत का रथ

RCB vs DC Highlights: आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविल मिलर के तूफानी 22 रन की पारी के दम पर आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दिल्ली ने घर पर आरसीबी की जीत का रथ रोक दिया। मिलर के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 जबकि केएल राहुल ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली को आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी, जिसे उसने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर में डेविड मिलर ने दो छक्के और एक चौका लगाया। दिल्ली के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने आखिरी ओवर तक चले मैच में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले फिल सॉल्ट की 63 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने चिन्नास्वामी में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 176 रन का लक्ष्य दिया। सॉल्ट के अलावा टिम डेविड ने 26 और विराट कोहली ने 19 रन की पारी खेली। दिल्ली की ओर से कुलदीप और अक्षर ने 2-2 विकेट चटकाए।


हेड टू हेड में आरसीबी का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें को आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 33 बार भिड़ चुकी है, जहां 20 मुकाबला बेंगलुरु के पक्ष में रहा है और केवल 12 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। पिछली बार जब दोनों टीम इस मैदान पर भिड़ी थी तो केएल राहुल ने 93 रन की नाबाद पार खेलकर दिल्ली को जीत दिलाई थी और उसके बाद कांतारा सेलिब्रेशन किया था। एक बार फिर से दिल्ली को राहुल से उसी तरह की बैटिंग की दरकार है।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- (RCB Playing XI)- विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन (DC Playing XI)-पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

APR 18, 2026 19:30 IST

RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली ने आरसीबी को हराया

आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविल मिलर के तूफानी 22 रन की पारी के दम पर आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दिल्ली ने घर पर आरसीबी की जीत का रथ रोक दिया। मिलर के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 जबकि केएल राहुल ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली को आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी, जिसे उसने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
APR 18, 2026 19:16 IST

RCB vs DC Live Cricket Score: 12 गेंद में 25 रन की दराकर

दिल्ली और आरसीबी का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी दो ओवर में दिल्ली को अब 25 रन की दरकार है।
APR 18, 2026 18:59 IST

RCB vs DC Live Cricket Score: आखिरी 5 ओवर का खेल बाकी

15 ओवर में दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। स्टब्स और अक्षर 5वें विकेट के लिए 43(29) रन की साझेदारी कर चुके हैं। अब 5 ओवर में उसे जीत के लिए 46 रन की दरकार है।
APR 18, 2026 18:28 IST

RCB vs DC Live Cricket Score: राहुल का अर्धशतक

केएल राहुल ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। यह आईपीएल में उनका 42वां और आरसीबी के खिलाफ 5वां अर्धशतक है।
APR 18, 2026 18:19 IST

RCB vs DC Live Cricket Score: राहुल ने कराई दिल्ली की वापसी

राहुल और स्टब्स ने चौथे विकेट के लिए 52(31) रन की साझेदारी कर दिल्ली की वापसी करा दी। राहुल 44 और स्टब्स 14 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं।
APR 18, 2026 18:04 IST

RCB vs DC Live Cricket Score: 5 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर

दिल्ली ने खराब शुरुआत की। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 5 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए हैं, जबकि केवल 45 रन ही बना पाई है।
APR 18, 2026 17:56 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स मुश्किल में है। 22 रन के स्कोर पर टीम 3 विकेट गंवा चुकी है। तीनो विकेट भुवी ने लिए हैं। निसांका 1, करुण नायर 5 और समीर रिजवी 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
APR 18, 2026 17:21 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली को मिला 176 का लक्ष्य

फिल सॉल्ट की 63 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने चिन्नास्वामी में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 176 रन का लक्ष्य दिया। सॉल्ट के अलावा टिम डेविड ने 26 और विराट कोहली ने 19 रन की पारी खेली। दिल्ली की ओर से कुलदीप और अक्षर ने 2-2 विकेट चटकाए।
APR 18, 2026 16:53 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा 5वां झटका

146 रन के स्कोर पर आरसीबी ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। टिम डेविड 26 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं। 28 गेंद का खेल अब भी बाकी है।
APR 18, 2026 16:36 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा चौथा झटका

आसीबी ने 131 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया। कप्तान रजत पाटीदार 8 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने।
APR 18, 2026 16:26 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: 63 रन बनाकर आउट हुए फिल सॉल्ट

105 रन के स्कोर पर आरसीबी ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। फिल सॉल्ट 63 रन बनाकर आउट हो गए। 6 रन के भीतर आरसीबी ने 2 विकेट खो दिए हैं।
APR 18, 2026 16:23 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

99 रन के स्कोर पर आरसीबी ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। 18 रन बनाकर पडिक्कल आउट हो गए। आरसीबी ने 10वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
APR 18, 2026 15:59 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: लुंगी ने दिलाई दिल्ली को सफलता

लुंगी एन्गिडी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में विराट कोहली को आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी। विकाट 13 गेंद में 19 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने सॉल्ट के लिए 52 रन की साझेदारी की।
APR 18, 2026 15:57 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: 5 ओवर में 50 के पार आरसीबी

फिल सॉल्ट और विराट ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। दोनों ने 30 गेंद में 52 रन की साझेदारी कर ली।
APR 18, 2026 15:46 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: 3 ओवर बाद आरसीबी ने बनाए 26 रन

फिल सॉल्ट और विराट कोहली की जोड़ी ने 3 ओवर में 26 रन बना लिए हैं। सॉल्ट 10 और विराट 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह चिन्नास्वामी में आरसीबी को 100वां मुकाबला है।
APR 18, 2026 15:38 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आकिब नबी ने डाला पहला ओवर

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला ओवर जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी ने डाले। सॉल्ट और विराट ने इस ओवर में दो चौके सहित 13 रन बटोरे।
APR 18, 2026 15:08 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
APR 18, 2026 15:04 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अक्षर ने कहा कि दिन का मुकाबला है और टीम रन चेज कर चाहेगी। वहीं, रजत पाटीदार ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं है।
APR 18, 2026 14:47 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: भुवनेश्वर से रहना होगा सावधान

पथुम निसंका तीन पारियों में दो बार भुवनेश्वर का शिकार हुए हैं, जबकि निसंका उन पर सिर्फ 95 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं। भुवनेश्वर ने अक्षर को भी दो बार IPL में आउट किया है, हालांकि अक्षर का उनके खिलाफ स्ट्राइक रेट 176 का है।
APR 18, 2026 14:41 IST

RCB vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: केएल राहुल का आज जन्मदिन

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का जन्मदिन है। वह जन्मदिन पर घरेलू मैदान पर खेलेंगे। बेंगलुरु ब्वॉय से आज कुछ कमाल की उम्मीद है। साल 2013 में राहुल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। वह दिल्ली के लिए खेते हुए आरसीबी के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं। आज भी फैंस कमाल की पारी की उम्मीद करेंगे।