IPL FINAL: आज सुनील नरायन ने 18 रन बना दिए, तो 17 सालों में पहली बार बनेगा ये रिकॉर्ड

IPL 2024 Final, Sunil Narine needs 18 runs to register huge record: आईपीएल के पिछले 17 सालों में जो नहीं हुआ वो आज हो जाएगा अगर कोलकाता-हैदराबाद आईपीएल 2024 फाइनल में केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरायन ने 18 रन और बना डाले। वो एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे जो आज तक कोई नहीं कर सका।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला आज
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरायन पर सबकी नजरें
  • 18 रन और बना दिए तो सुनील रच देंगे नया इतिहास

IPL 2024 Final, KKR vs SRH: आज जब चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, तब मैदान पर एक खिलाड़ी ऐसा होगा जो बहुत बड़े कमाल से चंद कदम दूर होगा। हम यहां बात कर रहे हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के कैरेबियाई ऑलराउंडर सुनील नरायन (Sunil Narine) की।

IPL Final 2024, Sunil Narine On Cusp Of New IPL Record

सुनील नरायन (AP)

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरायन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2024 में जमकर बल्ले और गेंद से धमाल मचाया है। अब वो एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं और आज वो इतिहास रच सकते हैं। उनको टूर्नामेंट के एक सीज़न में 500 से अधिक रन बनाने और 15 विकेट लेने वाले पहले आईपीएल खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ 18 रनों की जरूरत है।

End of Feed