मुंबई: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सत्र से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला किरोन पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच बनाया है। पोलार्ड पिछले कुछ सत्र से टीम के बल्लेबाजी कोच थे। वह महेला जयवर्धने के जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभालेंगे।
किरोन पोलार्ड
पोलार्ड होंगे मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच
मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा,'मुंबई इंडियंस को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि कीरोन पोलार्ड टीम के मुख्य कोच होंगे । यह टीम की विरासत बनाने के प्रति मुंबई इंडियंस की प्रतिबद्धता का परिचायक है । हम मैदान पर और उसके बाहर प्रतिभाओं के विकास और अपनी टीम संस्कृति मजबूत करने के लिये काम करते रहेंगे।' इसमें आगे कहा गया,'उनका नेतृत्व मुंबई इंडियंस के सबसे सफल वर्षों का हिस्सा रहने के अनुभव पर आधारित होगा और साथ ही इसमें टीम के अगले अध्याय को आकार देने की महत्वाकांक्षा भी शामिल होगी।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: IND vs NZ, टी20 लाइव स्कोर: शुरुआत झटकों से उबरा न्यूजीलैंड, फिलिप्स जैकब्स ने पहुंचाया 50 रन के पार, LIVE SCORE 10 ओवर,66/3 रन
अच्छी तरह समझता हूं हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी
मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से है लेकिन आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था। पोलार्ड ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा,'मुंबई इंडियंस मेरे जीवन और करियर का बड़ा हिस्सा रही है । टीम, खिलाड़ियों और पल्टन के साथ मेरा लगाव मेरे लिये काफी मायने रखता है। एक खिलाड़ी और एक कोच के तौर पर सफर का अनुभव करने के बाद मैं समझ गया हूं कि मुंबई इंडियंस क्या है और उसके साथ जुड़ने की जिम्मेदारियां क्या है।'
ऐसा रहा है पोलार्ड का आईपीएल करियर
पोलार्ड ने 2009-2010 से मुंबई के लिये ही आईपीएल खेला और आखिरी बार वह 2022 में खेले। मुंबई के लिये 189 आईपीएल मैचों में उन्होंने 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाये। इसके अलावा 69 विकेट भी लिये।
(भाषा)
