IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने अमित मिश्रा, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में अमित मिश्रा की नियुक्त का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। वो 10 साल बतौर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े रहे थे।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा बुधवार को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए। फ्रेंचाइजी ने उनकी नियुक्त का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी मिश्रा खिलाड़ी के तौर पर 10 सत्र तक दिल्ली की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 43 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर दिल्ली कैपिटल्स के हाई-प्रोफाइल सहयोगी स्टाफ से जुड़ेंगे जिसमें मुख्य कोच सौरव गांगुली, सहायक कोच युवराज सिंह और तेज गेंदबाजी कोच चामिंडा वास शामिल हैं। ऐसे मे आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले दिल्ली ने कोचिंग स्टाफ की ओवरहॉलिंग कर दी है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

ऐसा रहा है अमित मिश्रा का आईपीएल करियर

अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी भारतीय स्पिनरों में से एक हैं। उन्होंने 162 आईपीएल मैचों में 174 विकेट अपने 23.82 के औसत और 7.37 की इकोनॉमी से अपने नाम किए। वो लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में 10वें पायदान पर हैं। मिश्रा के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए, 2011 में डेक्कन चार्जर्स औक 2013 में सराइजर्स हैदराबाद के लिए हैट्रिक चटकाई थी।

End of Feed