IPL 2026: कोई 15 तो कोई 44 साल का, जानें किस टीम में सबसे युवा और किसमें सबसे 'बुजुर्ग' खिलाड़ी

IPL 2026, Youngest and Oldest Player: इस आईपीएल में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी होंगे, जो 44 साल से ज्यादा के हैं। IPL 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव सूर्यवंशी 28 मार्च को 15 साल के हो जाएंगे। नीचे देखें सभी टीमों के युवा और बुजुर्ग खिलाड़ियों के नाम और उनकी उम्र-

IPL 2026, Youngest and Oldest Player: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सीजन का पहला मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर टीम के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी और हर टीम में सबसे युवा खिलाड़ी कौन है। सबसे पहले आपको बता दें कि IPL 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव सूर्यवंशी 28 मार्च को 15 साल के हो जाएंगे। वहीं इस आईपीएल में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी होंगे, जो 44 साल से ज्यादा के हैं। अब आपको हम सभी टीम के सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी के बारे में बताएंगे। नीचे देखें सभी टीमों के युवा और बुजुर्ग खिलाड़ी के नाम और उनकी उम्र-

Vaibhav (1)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: पिछले सीजन की चैपियन आरसीबी के सबसे युवा खिलाड़ी विहान मल्होत्रा हैं। उनकी उम्र 18 साल है। वहीं इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जो 37 साल के हो चुके हैं।

End of Feed