Video: IPL मैच में रवींद्र जडेजा ने दिया ऐसा KISS, देखकर सब रह गए हैरान

IPL 2026, RR vs CSK: मैच खत्म होने के बाद रविंद्र जडेजा का एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। दरअसल, वह अपनी पुरानी टीम के साथी खलील अहमद से मिले। जिनकी जर्सी पर लगे CSK के लोगो को उन्होंने चूम लिया। जडेजा का यह Kiss सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IPL 2026, RR vs CSK: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। इस मैच में दो ऐसे खिलाड़ी खेले, जो पहले अपनी विरोधी टीम में थे। इसमें संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है। इस सीजन से पहले रवींद्र जडेजा चेन्नई के लिए खेलते थे, वहीं संजू सैमसन राजस्थान के कप्तान थे। वहीं इस सीजन में दोनों की टीम बदल गई और रवींद्र जडेजा राजस्थान में तथा संजू सैमसन चेन्नई में चले गए। इस मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने एक ऐसा काम किया, जिसने हर क्रिकेट फैन्स का दिल छू लिया।

Jadeja Kiss

रवींद्र जडेजा (फोटो साभार- X/TobuAnnaSpeaks)

जडेजा ने किया CSK की जर्सी को KISS

मैच खत्म होने के बाद रविंद्र जडेजा का एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। दरअसल, वह अपनी पुरानी टीम के साथी खलील अहमद से मिले। जिनकी जर्सी पर लगे CSK के लोगो को उन्होंने चूम लिया। जडेजा का यह Kiss सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस कह रहे हैं कि जडेजा अपनी पुराटी टीम का मोह त्याग नहीं पाए हैं। इसके अलावा जडेजा अपने पूर्व साथियों खलील अहमद और गुरजपनीत सिंह के साथ बेहद लंबी बातचीत करते भी नजर आ रहे हैं। जडेजा CSK की साल 2018, 2021 और 2023 की खिताबी जीत का बेहद ही अहम हिस्सा रहे हैं।

End of Feed