IPL 2026 Purple Cap Winner: विकेटों की रेस में आगे निकले कगिसो रबाडा, देखें कब किसने जीती पर्पल कैप

IPL 2026 Purple Cap Winner: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच में एक विकेट हासिल करते ही कगिसो रबाडा ने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास में दो बार पर्पल कैप जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बने। रबाडा से पहले ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल यह कमाल कर चुके हैं। यहां देखिए आईपीएल इतिहास में अब पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट।

IPL 2026 Purple Cap, IPL 2026 Purple Cap Winner: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को हराकर अपना खिताब डिफेंड किया। वह आईपीएल इतिहास में टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने यह कमाल किया है।

IPL 2026 Purple Cap Winner.

आईपीएल 2026 पर्पल कैप विजेता।

फाइनल मुकाबले में अपनी पहली विकेट हासिल करते ही गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया। रबाडा ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार पर्पल कैप का खिताब जीता। वह ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बने। इसके पहले ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और हर्षल पटेल ने यह कमाल किया है। इस मैच में दो विकेट लेने वाले भुवी दूसरे नंबर पर रहे।

End of Feed