क्रिकेट

Virat Kohli: खत्म हुआ 10 साल का सूखा, विराट ने जड़ दिया अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक

विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल में अपने 10 साल के सूखे को खत्म कक लिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 156 रन का पीछा करते हुए विराट ने अर्धशतकीय पारी खेली और 10 साल के बाद फाइनल में यह कारनामा किया।

Image

विराट कोहली (साभार-x)

विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल में अपने 10 साल से सूखे को खत्म कर दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने जैसे ही इस सीजन का अपना छठा अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने 10 साल के इंतजार को खत्म को कर दिया। अपना 5वां आईपीएल फाइनल खेल रहे विराट का यह दूसरा अर्धशतक है। विराट ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान विराट ने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। यह विराट कोहली के आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इससे पहले विराट ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

10 साल बाद फाइनल में अर्धशतक

विराट कोहली ने 10 साल के इंतजार के बाद फाइनल में अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 54 रनों की पारी थी, जो उनका आखिरी आईपीएल प्लेऑफ अर्धशतक भी था। इस मुकाबले से पहले 4 आईपीएल फाइनल में विराट के नाम 34.75 की औसत और 126 की ज्यादा स्ट्राइक रेट से केवल 139 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने केवल एक अर्धशतक जड़ा था।

पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

इस पारी के साथ ही विराट ने आईपीएल 2026 के इस सीजन में 600 से ज्यादा रन बना लिए और वो लगातार चार सीजन ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। विराट ने 2023 में 639, 2024 में 741, 2025 में 657 और 2026 में 675 रन बना लिए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article