IPL 2026 Purple Cap: 47वें मैच बाद ऐसा है पर्पल कैप का हाल, टॉप-5 में ये गेंदबाज

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल के 47वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। वर्तमान में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ CSK के अंशुल कंबोज ने टॉप-2 में एंट्री कर ली है। कगिसो रबाडा ने ईशान मलिंगा को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

IPL 2026 Purple Cap: Purple Cap In IPL 2026: आईपीएल 2026 में 4 मई को 47वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ। जिसमें, मुंबई ने लखनऊ को मात दी। इस मुकाबले के बाद पर्पल कैप लीडरबोर्ड में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर्पल कैप (Purple Cap) लीडर बोर्ड में टॉप पर काबिज हैं। जीटी के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने पंजाब के खिलाफ दो विकेट लेकर टॉप-3 में एंट्री कर ली है। एसआरएच के ईशान मलिंगा पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने तीन लेकर टॉप-2 में एंट्री मार ली है।

Purple Cap 2026

पर्पल कैप होल्डर

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लीडरबोर्ड (IPL Purple Cap 2026)

क्रमखिलाड़ीमैचविकेट4/5
1भुवनेश्वर कुमार (RCB)9170/0
2अंशुल कंबोज (CSK)9170/0
3कगिसो रबाडा (GT)10160/0
4जोफ्रा आर्चर (RR)10150/0
5ईशान मलिंगा (SRH)10151/0

पर्पल कैप का इतिहास

आईपीएल इतिहास की बात करें तो पहला पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम रहा था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने 11 मैच में 22 विकेट चटकाए थे। आखिरी बार गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 15 मैच में 25 रन विकेट हासिल किए थे।

End of Feed