IPL 2026 PBKS vs GT, Head to Head: आईपीएल 2026 में आज होगी पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए आंकड़ों में कौन किस पर भारी

PBKS vs GT Head to Head: IPL के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला मंगलवार (31 मार्च, 2026) को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत और आंकड़ों में किसका पलड़ा है भारी?

PBKS vs GT Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला मंगलवार (31 मार्च, 2026) को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह सीजन में पहला मुकाबला है। IPL 2026 का चौथा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। पिछले बार की रनर-अप पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछली बार पंजाब किंग्स ने फाइनल खेलकर सबको चौंका दिया था। वहीं, वहीं गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जिन्हें अपने आपको अभी साबित करना है।

GT PBKS Head

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड

श्रेयस अय्यर ने पिछले साल अपनी कप्तानी के करिश्मे से पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इस साल उनका लक्ष्य पंजाब का आईपीएल खिताब जीतने का 19 साल लंबा इंतजार खत्म करने का होगा। वहीं, गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू सीजन साल 2022 में कप जीती थी। इसके अगले साल 2023 में वह फाइनल तक पहुंची थी और रनर-अप रही थी। हालांकि, इसके बाद वह उतना अच्छा नहीं कर पाई। साल 2024 में उसके कप्तान बदल गए और हार्दिक पांड्या के जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है। लेकिन, पिछले दो सीजन में वह गुजरात को पुरानी लय नहीं दिला सके हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले हुए हैं। जिसमें गुजरात ने 6 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं पंजाब किंग्स ने भी 3 मैच जीते हैं। अगर पिछले सीजन की बात करें तो IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। जिसे पंजाब किंग्स ने 11 रनों से अपने नाम किया था। वहीं IPL 2024 में दोनों टीमों ने दो मैच खेले थे। जिसमें से एक मैच पंंजाब किंग्स ने और एक मैच गुजरात टाइटंस ने जीता था।

End of Feed