IPL 2026: शुरुआती मैचों में हार का मिथ तोड़ने उतरेगी मुंबई, कोलकाता के खिलाफ घर पर करेगी अपने अभियान की शुरुआत

MI vs KKR Match Preview: IPL 2026 का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। यह मैच 29 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Preview: खेल के सभी विभागों में मजबूत दिख रही मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पांच साल के खिताब के सूखे को खत्म करने के लिए रविवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगी, जिसकी टीम कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता था लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से चैंपियन नहीं बन पाया है। इस बार उसकी निगाह अपना छठा खिताब जीतने पर होगी और इसके लिए वह शानदार शुरुआत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

MI KKR Preview

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स प्रीव्यू

लास्ट सीजन तीसरे नंबर पर थी मुंबई इंडियंस

पिछले साल हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से हारने के बाद तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन मुंबई इंडियंस इस बार अच्छी तैयारी के साथ मैदान पर उतर रहा है। रोहित शर्मा फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। रोहित के अलावा उसकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं जिनमें भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव, पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के पास कई शानदार विदेशी खिलाड़ी भी हैं, जिनमें रयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, एएम ग़ज़नफ़र और ट्रेंट बोल्ट प्रमुख हैं। बुमराह और बोल्ट की जोड़ी खतरनाक साबित हो सकती है।

End of Feed