IPL 2026, LSG vs RCB Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला आज, जानिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, LSG vs RCB Pitch Report In Hindi Today Match: आज (07 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के पचासवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही लखनऊ का यह इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचवां मैच है। इससे पहले घर पर खेले लगातार चार मैच में लखनऊ को हार मिली है। उसकी नजर शानदार प्रदर्शन कर रही लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में घर पर जीत का खाता खोलने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच का गुरुवार को कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Ekana Cricket Stadium Lucknow Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के पचासवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Ekana International Cricket Stadium Lucknow) में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत(Rishabh Pant) संभाल रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार(Rajat Patidar) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचवां मैच है।

LSG vs RCB, IPL 2026 Pitch Report Ekana Stadium Lucknow

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, इकाना स्टेडियम लखनऊ पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

इससे पहले यहां खेले गए चार मुकाबले में एक में भी लखनऊ को जीत नहीं मिली है लगातार चार मैच में उसे हार मिली है। चार मैच में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को और एक में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मैच इस मैदान पर टाई हुआ जिसका फैसला सुपर ओवर से हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का मौजूदा सीजन में अबतक प्रदर्शन खराब रहा है। अबतक खेले 9 मैच में से 2 में लखनऊ को जीत मिली है जबकि 7 में उसे हार मिली है। लखनऊ का नेट रन रेट -1.076 का है और वो अंक तालिका में दसवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम अंक तालिका में 9 मैच में से 6 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। उसे तीन मैच में हार मिली है। आरसीबी का नेट रन रेट 1.420 का है। उसके खाते में 12 अंक हैं। ये मुकाबला अंत तालिका में दूसरे और दसवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं गुरुवार को लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

End of Feed