IPL 2026, LSG vs GT Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला आज, जानिए कैसा है इकाना की पिच का मिजाज

IPL 2026, LSG vs GT Pitch Report In Hindi Today Match: आज (12 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के 19वें मुकाबले में अपने पहले खिताब की आस लगाए बैठी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज लखनऊ के मौसम का हाल।

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow) में खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे। वहीं गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल (Shubhman Gill) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला दोपहल 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा।

LSG vs GT Pitch Report

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स पिच रिपोर्ट

लखनऊ का घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड खराब

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उसका घरेलू मैदान पर खराब रिकॉर्ड बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। इस सीजन में एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनके मैदानों पर प्रभावशाली जीत दर्ज की है। हालांकि, उसका अपने ही होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। उसे अगर इसे अपना मजबूत गढ़ बनाना है तो खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।एलएसजी ने पिछले सीजन यहां खेले आठ मैचों में से छह में हार झेली थी। इसमें लगातार पांच मैचों में हार भी शामिल हैं। इस कारण वह पिछले सीजन सातवें स्थान पर रही थी। लखनऊ ने इस मैदान पर खेले गए 22 मैचों में से केवल नौ में ही जीत हासिल की है। लखनऊ की टीम यहां अपना जीत का रिकॉर्ड सुधारने के लिए बेताब होगी।

End of Feed