RCB vs GT, Playing 11, IPL 2026 Final: इन-11 खिलाड़ियों के साथ दूसरी खिताबी जीत का ख्वाब पूरा करने उतरेगी बेंगलुरू और गुजरात

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और साल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा।आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों के साथ बेंगलुरू और गुजरात की टीमे पूरा करेंगी दूसरी खिताबी जीत का ख्वाब?

IPL FINAL PLAYING 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और साल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। आरसीबी और जीटी की टीमों का सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है। लीग दौर के 14-14 मैचों के बाद आरसीबी और गुजरात के खाते में 18-18 अंक नौ-नौ मैच में जीत के बाद थे। आरसीबी ने नेट रन रेट के मामले में बाजी मारते हुए अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा किया था। इसके बाद दोनों के बीच पहले क्वालीफायर मुकाबले में धर्मशाला में भिड़ंत हुई थी जिसमें पिछले बार की चैंपियन आरसीबी ने धमाकेदार जीत दर्ज करके फाइनल में एंट्री की थी। इसके बाद गुजरात की एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर फाइनल में एंट्री करने में सफल हुई जहां उसकी एक बार फिर आरसीबी से टक्कर होने जा रही है। फाइनल में दोनों टीमों का पहली बार आमना सामना हो रहा है। ऐसे में दोनों ही टीमों अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेंगी।

RCB vs GT, Today Playing XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स, आज की प्लेइंग-11(फोटो क्रेडिट IPL/BCCI )

End of Feed