क्रिकेट

IPL Final Tickets Price: आईपीएल फाइनल के टिकट कितने के हैं, क्या अब भी बुक कर सकते हैं सीट, जानिए कहां से खरीदें

IPL Final Tickets Price, How To Book IPL Tickets: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मेजबान गुजराट टाइंटस के बीच होने वाले टूर्नामेंट के इस सबसे बड़े मुकाबले के टिकट कितने रुपये के हैं, क्या अब भी बुक कर सकते हैं सीट और कहां से खरीदें आईपीएल फाइनल के टिकट, सब कुछ यहां जानिए।

Image

आईपीएल फाइनल का टिकट कितने का है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 फाइनल
  • आईपीएल फाइनल के टिकटों की कीमत कितनी
  • क्या अब भी खरीदे जा सकते हैं टिकट?

IPL Final Tickets: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल व अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आयोजित होने जा रहा है। आईपीएल फाइनल में लगातार दूसरे साल एंट्री हासिल करने वाली डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का खिताब के लिए मुकाबला होगा एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम से, जिसने आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन गुजरात ने दूसरे रास्ते (क्वालीफायर-2) से फाइनल में एंट्री हासिल कर ली। क्वालीफायर-2 में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को करारी मात देते हुए खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की है।

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला आईपीएल फाइनल आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए टिकटों के लिए होड़ मची हुई है। क्रिकेट फैंस अंतिम समय में भी टिकट हासिल करना चाहते हैं। आइए जानते हैं टिकटों के बारे में सारी जानकारी।

IPL फाइनल के टिकटों की कीमत कितनी है, कितने टिकट हैं बाकी?

आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए टिकटों की कीमतें 800 रूपये से लेकर 65,000 रुपये तक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेष कुछ विशेष टिकटों की कीमत 1 लाख रुपये को भी पार कर चुकी हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक मौजूदा समय में सिर्फ 3000, 3500, 4500, 5500 रुपये के टिकट बाकी हैं, इसके साथ प्रेसिडेंट गैलरी के 30,000 रुपये वाले कुछ टिकट ही बाकी हैं।

कैसे और कहां से खरीद सकते हैं IPL फाइनल के टिकट?

- आईपीएल फाइनल के टिकट District by Zomato ऐप या आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट IPLT20.COM पर जाकर खरीद सकते हैं।

- जो टिकट उपलब्ध हैं उसके लिए सेल मैच के दिन सुबह से जारी है, हालांकि इसमें भी फैंस के बीच रेस लगी हुई है इसलिए आपको ऐप पर कतार में कुछ देर रहना पड़ सकता है।

- दो वर्ष से अधिक आयु के लिए टिकट अनिवार्य है। अगर भारी संख्या में टिकट खरीदने हैं तो बल्क टिकट बुकिंग की सुविधा की District by Zomato पर उपलब्ध है।

- मैदान के गेट शाम 4:30 बजे खुल जाएंगे, सभी को गेट पर टिकट दिखाना होगा और चेकिंग के बाद ही एंट्री हो सकेगी।

कितने बजे होगा मैच का टॉस?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 के फाइनल मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मैच उसके आधे घंटे बाद शुरू हो जाएगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article