IPL 2026, DC vs MI Pitch Report: आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच है पहला मुकाबला, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, DC vs MI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (04 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के आठवें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और 19 साल से पहली खिताबी जीत की इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं दिल्ली के कोटला स्टेडियम की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज राजधानी के मौसम का हाल।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitly Stadium Delhi) में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में होगी। वहीं मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके घर पर जीत के साथ की है। मुंबई इंडियन्स की टीम 13 साल बाद सीजन के पहले मुकाबले में कोलकाता को पटखनी देने के बाद दिल्ली से दो-दो हाथ करने राजधानी पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के शनिवार को कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Delhi Pitch Report

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स, आज की पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स हेड टू हेड (Delhi Capitals vs Mumbai Indians Head to Head)

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 37 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच में दिल्ली और 21 मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की है। दिल्ली के खिलाफ पिछले पांच मैच में मुंबई चार मैच जीतने में सफल हुई है। पिछले सीजन दोनों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी और दोनों ही बार बाजी मुंबई इंडियन्स के हाथ लगी थी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 5 विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था इसके बाद दिल्ली की टीम को 19 ओवर में 193 रन पर ढेर करके मुकाबला 12 रन से अपने नाम किया था। वहीं मुंबई में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 59 रन से जीत दर्ज की थी। दोनों ही बार दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही थी। इस बार भी दिल्ली की बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है। उसकी कमजोरी लखनऊ के खिलाफ मैच में उजागर हो चुकी है। मुंबई के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed