KKR vs RCB Aaj Ka Match Kaun Jitega: कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले से पहले जानें आज का मैच कौन जीतेगा

Aaj Ka Match Kaun Jitega KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की धमाकेदार शुरुआत आज (22 मार्च 2025) से होने वाली है। इसके पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टक्कर होने वाली है। आइए जानते हैं कि आज का मैच कौन जीत सकता है।

Aaj Ka Match Kaun Jitega KKR vs RCB IPL 2025 First Match: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शनिवार (22 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ने वाली है। पिछले साल की चैंपियन टीम पहले मुकाबले में बेंगलुरु को हराकर जीत का परचम लहराना चाहेगी। केकेआर और आरसीबी जब टकराएंगी तो फैंस को 2008 में आईपीएल के इतिहास का पहला मैच भी याद आएगा जिसमे कोलकाता की टीम ने ब्रेंडन मेक्कुलम की शतक की बदौलत जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में नए कप्तानों के साथ उतरेंगी। गत चैंपियन केकेआर की कमान अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी, जबकि आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे।

KKR vs RCB Winner Prediction.

आज का मैच कौन जीतेगा केकेआर बनाम आरसीबी

नए कप्तानों के अलावा, केकेआर और आरसीबी दोनों ही टीमों में कई नए चेहरे होंगे, लेकिन इसमें विराट कोहली, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगे।फिल साल्ट सहित अपने खिताब जीतने वाले अभियान के कुछ सितारों को आरसीबी में खोने के बावजूद, केकेआर नए सीजन की शुरुआत करते समय घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड को दोहराने या उससे भी बेहतर करने की उम्मीद करेगी।

End of Feed