IPL 2025 SRH vs LSG Preview: हैदराबाद में सजेगा रनों का मेला, लखनऊ के गेंदबाजों को रहना होगा सतर्क

IPL 2025 SRH vs LSG Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है। इस मैच का आयोजन हैदराबाद में किया जाएगा जहां पर रनों की झड़ी लग सकती है।

IPL 2025 SRH vs LSG Preview: पहले मैच में पराजय का सामना करने वाली लखनऊ सुपर जॉइंट्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अगले मैच में गुरुवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जिसके बल्लेबाज किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं।

SRH vs LSG

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स की टीम ने इस सत्र में भी अपने आक्रामक अंदाज बरकरार रखे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में उसकी टीम आईपीएल में अपने सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गई थी। सनराइजर्स ने यह मैच 44 रन से जीता था।

End of Feed