IPL Mega Auction 2025: रिटेंशन और मेगा ऑक्शन को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, खत्म हुआ फैंस का इंतजार

IPL Mega Auction 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन के नियम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने IANS से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है। रिटेंशन के नियम अगले कुछ दिन में आ जाएंगे।

IPL Mega Auction 2025: आईपीएल फैंस को जिस तारीख का इंतजार था आखिरकार वो वक्त आ गया। बुधवार को बीसीसीआई के एक सूत्र ने IANS से बातचीत में बताया कि आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन नवंबर के आखिर या फिर दिसंबर के पहले हफ्ते में होगा। उन्होंने आगे यह जानकारी भी दी कि बीसीसीआई अगले कुछ दिन में रिटेशन से जुड़े नियम भी शेयर कर देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार ऑक्शन का आयोजन देश से बाहर किया जा सकता है। यूएई ने इसकी मेजबानी की दिलचस्पी दिखाई है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (39)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (साभार-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले दस वर्षों में दो मेगा ऑक्शन हुए हैं। ये ऑक्शन चार-चार साल के अंतराल में हुए हैं। पहली बड़ी नीलामी 2014 में हुई, फिर 2018 में - जब राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के निलंबन के बाद वापसी की थी। बीसीसीआई सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "आईपीएल 2025 की नीलामी इस साल नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होगी। इसके नियम कुछ दिनों में सामने आ जाएंगे।"

End of Feed