IPL Final RCB vs PBKS Playing XI: इस बार आईपीएल को मिलेगा नया चैंपियन, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IPL Final RCB vs PBKS Playing XI: आईपीएल के 18वें सीजन का फाइनल पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL Final RCB vs PBKS Playing XI: आज आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भिड़ रही हैं तो फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। दोनों टीमों ने आईपीएल के अब तक के 17 सीजन में 4 फाइनल खेले हैं, लेकिन आज तक आखिरी लाइव क्रॉस करने में असफल रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था जबकि पंजाब किंग्स ने साल 2014 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेला था।

ipl final pbks vs rcb playing 11

बेंगलुरु बनाम पंजाब आईपीएल फाइनल प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

इस बार मिलेगा फैंस को नया चैंपियन

आईपीएल 2025 में दोनों फाइनलिस्ट अपने पहले ट्रॉफी की तलाश में उतरेगी जिसका इंतजार 17 साल का रहा है। 18वें सीजन का विनर कौन होगा ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन एक बात तय है कि इस बार फैंस को नया चैंपियन मिलने वाला है।

End of Feed