IPL 2025, CSK vs MI Live Score Streaming Online: कब और कहां देखें मुंबई और चेन्नई के बीच महामुकाबला

IPL 2025, CSK vs MI Live Score Streaming Online Today Match, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians TV Telecast Channel, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आज के टी 20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जिओ होटस्टार एप्प पर और टीवी टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

IPL 2025, CSK vs MI Live Score Streaming Online Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग के पहले डबल हेडर मुकाबले में दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होगी। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां, स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। मुंबई इंडियंस अपने स्थायी कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना उतरेगी। हार्दिक की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव पहले मैच में मुंबई की कमाल संभालेंगे।

csk vs MI Live Streaming

चेन्नई और मुंबई की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

एमए चिदंबरम के स्टेडियम में स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ऐसे में चेन्नई के पास रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज हैं तो मुंबई के पास मुजीब उर्र रहमान और कर्ण शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 37 मैच में 20 में मुंबई को जीत मिली है, जबकि 17 मुकाबला चेन्नई के नाम रहा।

End of Feed