KKR New Captain: शांत रहते हुए बेखौफ खेलना... जानिए कप्तान बनने के बाद केकेआर के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऐसा क्यों कहा?

KKR New Captain Ajinkya Rahane Statement: आईपीएल के 18वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सीजन के आगाज से पहले डिफेंडिंग चैम्पियन केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। कप्तान बनने के बाद रहाण ने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू टी20 में मिली सफलता को लेकर बात की।

KKR New Captain Ajinkya Rahane Statement: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू टी20 में मिली सफलता का श्रेय शांत रहते हुए बेखौफ क्रिकेट खेलने को दिया। रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र में 164 . 56 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाये जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हुए भी कामयाबी हासिल की थी।

IPl 2025, KKR New Captain, KKR New Captain Ajinkya Rahane, Ajinkya Rahane statement, Ajinkya Rahane Reaction, Ajinkya Rahane Bayan, Ajinkya Rahane, Ajinkya Rahane KKR Captain,

वेंकटेश अय्यर के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे। (फोटो- KKR)

स्किलहब आनलाइन गेम्स फेडरेशन के ब्रांड दूत रहाणे ने यहां मंगलवार को कहा,‘मैं हमेशा पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की सोचता था। पिछले दो तीन साल से हालांकि मैने आजादी के साथ बेखौफ क्रिकेट खेलने पर जोर दिया।’ उन्होंने कहा,‘मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन अपनी प्रक्रिया भी नहीं छोड़ी है। अपने स्वाभाविक खेल को बरकरार रखा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेरा प्रदर्शन अच्छा था जिससे काफी आत्मविश्वास मिला।’

End of Feed