क्रिकेट

RR vs SRH Qualifier-2: राजस्थान और हैदराबाद के मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

RR vs SRH Qualifier-2, Who will will Today IPL Match, Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नर्द के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

संजू सैमसन और पैट कमिंस। (फोटो- IPL/BCCI)

RR vs SRH Qualifier-2, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Aaj ka match kaun Jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाकले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड यानी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबले में दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। हैदराबाद के ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। वहीं, राजस्थान के रॉयल्स रियान पराग, संजू सैमसन भी कदम से कदम मिलकर टीम को आगे ले जा रहे हैं।

टेबल में RR से आगे रही थी SRH

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान रॉयल्स से आगे है। हैदराबाद की टीम को 14 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। टीम 17 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं, राजस्थान की टीम को 14 मैचों में से 8 मैचों में जीत और 5 मुकाबले में हार मिली। इसके अलावा एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। टीम 17 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर रही। वहीं, गुगल के मुताबिक, राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का जीत प्रतिशत ज्यादा है। हैदराबाद का जीत प्रतिशत 52% है, जबकि राजस्थान का जीत प्रतिशत 48% है।

चेपॉक पर राजस्थान और हैदराबाद का रिकॉर्ड खबरा

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच क्वालीफाई-2 का मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले चेन्नई में खेले गए दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं। हैदराबाद की टीम ने चेन्नई में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 9 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसमें एक सुपर ओवर मुकाबला भी शामिल है। वहीं, राजस्थान की टीम ने चेन्नई में 9 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 मुकाबले में जीत और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

ओवरऑल हैदराबाद का पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 19 मैच खेले गए हैं। इसमें हैदराबाद का पलड़ा भारी है। टीम को 10 मैचों में और राजस्थान को 9 मुकाबले में जीत मिली है। हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 220 रन और लोएस्ट स्कोर 102 रन है, जबकि राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का हाईएस्ट स्कोर 217 रन और लोएस्ट स्कोर 127 रन है।

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Squads)

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article