SRH vs RR, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2024, 06:00 AM IST

Aaj ka match kaun jitega SRH vs RR: आईपीएल का 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल का 50वां मुकाबला आज
  • हैदराबाद और राजस्थान की टीम आमने-सामने
  • मैच से पहले यहां जानें क्या कहता है विन प्रीडिक्शन

RR vs MI, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज हैदराबाद और राजस्थान की टीम आमने-सामने है। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का बहुत कुछ दांव पर लगा है। कुछ दिन पहले तक शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स के सामने चेज न कर पाने की बड़ी चुनौती है। पिछले दो मुकाबलों में वह चेज करते हुए हारी है। लगातार दो हार के बाद टीम टॉप चार से बाहर हो गई।

aaj ka match kaun jitega

srh vs rr aaj ka match kaun jeeta (साभार-IPL)

टॉप चार में वापसी के लिए उसे राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी में वही पुराना दम दिखाना होगा जो उसने शुरुआती कुछ मुकाबलों में दिखाया था। सनराइजर्स ने इस सीजन पहले बल्लेबाजी करते हुए दो बार 250 से अधिक स्कोर बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 से अधिक का स्कोर एक बार भी हासिल नहीं कर सकी है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम हर क्षेत्र में अच्छा कर रही है। बल्लेबाजी में जहां उसके टॉप-4 बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं तो वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और नांद्रे बर्गर शानदार काम कर रहे हैं। राजस्थान की टीम जीत दर्ज कर अपनी नंबर एक की कुर्सी को और भी पुख्ता करना चाहेगी।

End of Feed