PBKS vs SRH, Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मंगलवार (9 अप्रेल 2024) को दो धाकड़ टीमों के बीच मैच खेला जाने वाला है। एक तरफ जहां 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद होगी। वहीं दूसरी ओर पहले खिताब की तलाश में जुटी पंजाब किंग्स होगी। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत कर आ रही है। एक तरफ जहां हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने रोमांचक तरीके से गुजरात टाइटंस को मात दी है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का जीत प्रतिशत ज्यादा (SRH vs PBKS Win Probability Today Match )
आईपीएल 2024 के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के सारे खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। एसआरएच ने अब तक खेले गए 4 में से 2 मुकाबले जीत लिए हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की भी लय अच्छी है। टीम ने अब तक 4 में से 2 मैच जीत लिए हैं। वहीं गूगल के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद का पंजाब किंग्स के खिलाफ पलड़ा भारी है। सनराइजर्स हैदराबाद का जीत प्रतिशत 52 पर्सेंट है। वहीं पंजाब किंग्स का जीत का चांस 48 प्रतिशत बताया जा रहा है।
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद जीत प्रतिशत (फोटो- Google)
सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब किंग्स को अब तक केवल 7 बार जीत मिली है। हैदराबाद का पंजाब के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 212 है। वहीं पंजाब किंग्स का हाईएस्ट स्कोर 211 है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।
