Today Match PBKS vs SRH Team Playing 11 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 23वें मैच में जाब किंग्स(Punjab Kings) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होने वाली है। मैच का आयोजन पंजाब के होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के पास है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) के पास है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अब तक पंजाब और हैदराबाद दोनों ने चार मुकाबले खेले हैं और दो जीते हैं। पंजाब किंग्स को पहले मैच में जीत मिली थी। वहीं दूसरे और तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन चौथे मुकाबले में टीम ने गुजरात टाइटंस को हराया था। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद का सफर एक जीत और एक हार का चल रहा है। टीम को पहले मैच में हार मिली थी। उसके बाद उन्होंने मुंबई के खिलाफ वापसी की। इसके बाद उन्हें गुजरात ने हराया। लेकिन चौथे मैच में टीम ने सीएसके को हरा दिया। ऐसे में दोनों टीमों विजयी रथ को जारी रखना चाहेगी।
लियाम लिविंग्सटन की वापसी पर निगाहें
पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंग्सटोन चोट के चलते पिछले दो मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन अगर वे फिट होते हैं तो उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जा सकता है। टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम उनकी जगह रिली रूसो को शामिल कर सकती है जो कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
बिना बदलाव के उतर सकती है हैदराबाद की टीम
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने पिछले मैच में सीएसके को बुरी तरह से मात दी थी। ऐसे में टीम शायद ही कुछ बदलाव करे। टीम की सबसे कमजोर कड़ी स्पिन रही है ऐसे में मयंक मार्कंडे की जगह कोई अनकैप्ड स्पिनर शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा नीतिश रेड्डी ने पिछले मैच में अच्छी पारी खेली थी तो वे अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी दमदार है और इसमें कोई भी बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (PBKS Predicted playing 11)
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन/रिली रूसो, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत ब्रार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर - आशुतोश शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 (SRH Predicted playing 11)
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मारक्रम, शाहबाज़ अहमद, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय।
इम्पैक्ट प्लेयर- जयदेव उनादकट
