KKR vs LSG: केकेआर और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 14, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega KKR vs LSG: आईपीएल के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • केकेआर के खिलाफ लखनऊ का पलड़ा भारी।

KKR vs LSG, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को ईडन गार्डन्स में एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से खेला जाएगा। यह मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड यानी कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता का पलड़ा भारी है। केकेआर का यह मुकाबला मौजूदा सीजन में होम ग्राउंड पर दूसरा मुकाबला है। इससे पहले केकेआर का होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद से सामना हुआ था। इस मुकाबले में केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में 4 रन से जीत हासिल की थी। टीम उसी प्रदर्शन को फिर से दोहरा चाहेगी।

KKR vs LSG, KKR vs LSG predictions, KKR vs LSG final win prediction, KKR vs LSG IPL match winning Prediction, Winning prediction of KKR vs LSG Today, KKR vs LSG Today Match predictions, prediction of KKR vs LSG Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल। (फोटो- IPL/BCCI)

लखनऊ से आगे कोलकाता की टीम

आईपीएल के 17वें सीजन के पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स से आगे कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम है। केकेआर की टीम अभी तक 4 मैच खेली है, जिसमें 3 मैचों में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 5 मैचों में से मुकाबले में जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 6 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। गुगल के मुताबिक, लखनऊ के खिलाफ केकेआर का पड़ला भारी है। कोलकाता का जीत प्रतिशत 54% है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स का जीत प्रतिशत 46% है।

End of Feed