दिल्ली vs गुजरात

आईपीएल के 40वें मुकाबले में गुजरात और दिल्ली की टीम आमने-सामने होगी। दोनों दूसरी बार एक दूसरे से इस सीजन में भिड़ेगी। मैच से पहले जानने की कोशिश करते हैं कि किस टीम की जीतने के चांसेस अधिक हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और गुजरात के बीच आज का मैच
  • अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच
  • मैच से पहले जानें विन प्रीडिक्शन

आईपीएल का 40वां मुकाबला दिल्ली और गुजरात के बीच खेला जाएगा। दिल्ली दूसरी बार अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। पिछले मुकाबले में गुजरात ने पंजाब को हराया था जबकि दिल्ली को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीम प्वाइंट्स टेबल में ऐसी जगह खड़ी है जहां से एक और हार उसके आगे के सफर को मुश्किल में डाल सकती है।

DC vs GT Aaj Ka match Kaun jitega

दिल्ली बनाम गुजरात का मैच (साभार-IPL)

सनराइजर्स के खिलाफ घर में मिली हार से दिल्ली की टीम आठ मैच में तीन जीत और पांच हार से छह अंक के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है। अब उसे प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो जीत की राह पर लौटना होगा।

End of Feed