IPL 2024 Today Match, RCB vs LSG Preview: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का लखनऊ सुपर जायंट्स से मैच, जानिए इस मुकाबले की जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2024, 05:28 PM IST

Aaj ka IPL Match, RCB vs LSG Preview Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज का मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। ये इस सीजन का 15वां मुकाबला होगा। यहां आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी दिलचस्प और खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) का 15वां मैच आज
  • आमने-सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स
  • आज के मुकाबले में बैंगलोर की टीम होगी मेजबान

Aaj ka IPL Match, RCB vs LSG Preview: अभी तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखने में नाकाम रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में बेहतर खेल दिखाकर अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगी।

IPL 2024, RCB vs LSG Match Preview Today

बैंगलोर-लखनऊ मैच प्रिव्यू

आरसीबी की टीम अभी तीन मैच में दो अंक लेकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों करारी हार के कारण उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया है। फाफ डु प्लेसी की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम को कम करके नहीं आंका जा सकता है लेकिन उसके खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

End of Feed