IPL 2024: केकेआर के लिए अच्छी खबर, धाकड़ बल्लेबाज टीम से जुड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2024, 12:02 PM IST

IPL 2024, Shreyas Iyer join KKR Team before IPL: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस बीच, केकेआर की टीम और उनके फैंस के लिए गुड न्यूज आ रही है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के साथ जुड़ गए हैं। पहले कहा जा रहा था कि वे शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे।

IPL 2024, Shreyas Iyer join KKR Team before IPL:कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र से पहले टीम के अभ्यास शिविर से जुड़ गए हैं। पीठ से जुड़ी परेशानियों के कारण अय्यर के टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध लग रहा था।

Shreyas Iyer,

श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत। (फोटो- KKR Twitter)

केकेआर ने अय्यर के शहर में पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की हैं। यह 29 वर्षीय बल्लेबाज पीठ के ऑपरेशन के कारण पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल पाया था। उन्होंने सितंबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी लेकिन पीठ दर्द उन्हें परेशान करता रहा। वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में खेले थे लेकिन इसके बाद उनकी पीठ में दर्द होने लग गया था। उन्हें बाकी बचे तीन टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था।

End of Feed