IPL 2024: पहले ही मैच में फिर गरजा संजू सैमसन का बल्ला, लखनऊ के खिलाफ तोड़े कई रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 24, 2024, 06:29 PM IST

Sanju Samson Superb Start: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लगातार पांचवीं बार सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। इस बार उन्होंने पहले ही मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के खिलाफ संजू सैमसन ने खेली कप्तानी पारी
  • सीजन के पहले मैच में बनाए 52 गेंद में नाबाद 82* रन
  • पारी के दौरान जड़े 6 छक्के, 157.69 के स्ट्राइकरेट से बनाए रन

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला आईपीएल 2024 के पहले ही मुकाबले में जमकर गरजा। सैमसन ने तीसरे पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेली। सैमसन की आतिशी पारी की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान 20 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई। सैमसन ने अपनी पारी के दौरान चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पारी में 3 चौके और 6 छक्के जड़े और अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए। सैमसन आईपीएल 2024 में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय भी बने।

Sanju Samson

संजू सैमसन(साभार IPL/BCCI)

लगातार पांचवीं बार की सीजन में धमाकेदार शुरुआत

संजू सैमसन का आईपीएल के पहले मैच में धमाल मचाने का सिलसिला लगातार पांचवें सीजन में जारी रहा। सैमसन सीजन के पहले मैच में लगातार पांच बार कम से कम अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ये सिलसिला साल 2020 में शुरू हुआ था। साल 2020 में उन्होंने पहले मैच में 74(32) रन बनाए थे। 2021 में सैमसन ने शतक के साथ सीजन की शुरुआत की थी। साल 2022 में उन्होंने पहले मैच में 55(27) और साल 2023 में 55(32) रन की पारी खेली थी। ऐसे में इस बार 52 गेंद में 82* रन की पारी के साथ सीजन का आगाज किया है।

End of Feed
Latest News

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

'पुष्पा' स्टाइल में गांजा तस्करी का खेल; पिकअप के हाइड्रोलिक चैंबर में छिपा रखे थे 56 पैकेट, वाराणसी पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं! चन्नी के समर्थन में नारेबाजी पड़ी भारी; पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर पार्टी से निष्काषित