IPL 2024, RR vs GT Pitch Report, Weather: क्या मैच के दौरान भी बारिश डालेगी खलल? देखें वेदर रिपोर्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 10, 2024, 07:24 PM IST

IPL 2024, RR vs GT Pitch Report And Sawai Mansingh Stadium Jaipur Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (10 April 2024) आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टक्कर मेजबान राजस्थान रॉयल्स से होगी। टूर्नामेंट का ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा है जयपुर का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज का मुकाबला
  • राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की होगी भिड़ंत
  • जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा मैच

IPL 2024, RR (Rajasthan Royals) vs GT (Gujarat Titans) Pitch Report And Jaipur Weather Forecast Today: टी20 क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 17वें संस्करण में आज सीजन का 24वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी। ये मैच राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। राजस्थान-गुजरात के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज आईपीएल मुकाबले में भारत के दो युवा कप्तान आमने-सामने होंगे। राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई करेंगे संजू सैमसन (Sanju Samson) और गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं।

IPL 2024, RR vs GT Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस मैच पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के ट्रैक रिकॉर्ड पर भी नजर डालते हैं। एक तरफ है राजस्थान रॉयल्स की टीम जो अपने चार में से सभी चार मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में पहले स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। वहीं दूसरी तरह है गुजरात टाइटंस की टीम जिसने अपने नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 2 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे 4 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर मौजूद हैं। अब बताते हैं आज जब ये दोनों टीमें आईपीएल 2024 के मैच में टकराएंगी तो कैसी होगी पिच और मौसम की स्थिति।

End of Feed