IPL 2024 Today Match RR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में बुधवार (10 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टक्कर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होने वाली है। मैच का आयोजन राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास है। वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का सफर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इसमें संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने सारे मैच जीत लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत कर अपना विजयी रथ शुरू किया था। इसके बाद टीम ने हार नहीं मानी है। राजस्थान ने इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया। राजस्थान इसके बाद मुंबई इंडियंस के गढ़ पर गई और उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में हराकर आई। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी हराया। ऐसे में टीम इसी विजयी रथ को आगे बढ़ाना चाहेगी।आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का सफर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम ने कुल 5 मैच खेले हैं। इसमें से शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम केवल 2 मैच जीत पाई है। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत से शानदार शुरुआत की थी। हालांकि अगले ही मैच में उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दे दी। इसके बाद टीम ने हैदराबाद को हराकर दोबारा वापसी की। लेकिन आखिरी दो मैचों में उसे पंजाब और लखनऊ से करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में शुभमन गिल की टीम विजयी ट्रेक पर वापस लौटना चाहेगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (RR vs GT Squad)
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रोबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।
